कह गया कुछ तो ज़ेर-ए-लब कोई

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानीमुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

1 min read · 12.4K reads

कह गया कुछ तो ज़ेर-ए-लब कोई

जान देता है बे-सबब कोई

जावे क़ासिद उधर तो ये कहियो

राह तकता है रोज़ ओ शब कोई

गो कि आँखों में अपनी आवे जान

मुँह दिखाता है हम को कब कोई

बन गया हूँ मैं सूरत-ए-दीवार

सामने आ गया है जब कोई

गरचे हम साए उस परी के रहे

न मिला झाँकने का ढब कोई

हद ख़ुश आया ये शेर-ए-'मीर' मुझे

कर के लाया था मुंतख़ब कोई

अब ख़ुदा मग़फ़िरत करे उस की

'मीर' मरहूम था अजब कोई

ऐ फ़लक उस को तू ग़नीमत जान

'मुसहफ़ी' सा नहीं है अब कोई

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
About the poet

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

उपनाम : 'मुसहफ़ी' मूल नाम : शेख़ ग़ुलाम हमदानी जन्म : अमरोहा, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुज़फ़्फ़र अली असीर (शिष्य), हैदर अली आतिश (शिष्य) LCCN : n85030564 ये हैं ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी, जिनके काव्य परिचय के लिए ये अशआर काफ़ी हैं; शब-ए-हिज्र…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like