इश्क़ में जान से गुज़रने को
इक हमीं रह गए हैं मरने को
मैं तुम्हारी अदाओं के सदक़े
कभी बिगड़ोगे भी सँवरने को
कौन का'बे से भी सिवा है बुलंद
झुक रहा हूँ सलाम करने को
दिल बिखरने पे क्यूँ ये माइल है
रंग किस का है ये निखरने को
है 'मुनव्वर' गुनाह फिर भी सवाब
डर रहे हैं ख़ुदा से डरने को








