बेदाद पर है माइल बेदाद करने वाला
फ़रियाद कर रहा है फ़रियाद करने वाला
पाबंद करने वाले पाबंद ख़ूब कर ले
आज़ाद कर ही देगा आज़ाद करने वाला
रोज़-ए-अज़ल से ग़ाफ़िल तेरा ही दिल है तुझ को
नाशाद करने वाला या शाद करने वाला
फ़रियाद जल्द सुन ले फ़रियाद सुनने वाले
मायूस हो न जाए फ़रियाद करने वाला
आती है ऐ 'मुनव्वर' हंगाम-ए-नज़्अ' हिचकी
करता है याद शायद अब याद करने वाला








