क्या कोई समझेगा अफ़्साना मिरा
हाल है सब से जुदागाना मिरा
मय पिलाना है तो यूँ साक़ी पिला
हो कभी ख़ाली न पैमाना मिरा
तुम बना लेते हो अपनी दास्ताँ
जब उलट जाता है अफ़्साना मिरा
ज़र्फ़ मेरा मेरी हिम्मत देख कर
चूम लेते हैं वो पैमाना मिरा
ऐ 'मुनव्वर' मैं हूँ इक आज़ाद मर्द
मशरब-ओ-मसलक है रिंदाना मिरा








