ये कह के रख़्ने डालिए उन के हिजाब में

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दामुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा12 Dec 1789 – 16 Jul 1868

1 min read · 12.4K reads

ये कह के रख़्ने डालिए उन के हिजाब में

अच्छे बुरे का हाल खुले क्या नक़ाब में

ख़ुर्शीद-ज़ार होवे ज़मीं दे झटक ज़रा

सौ आफ़्ताब हैं तिरे गर्द-ए-नक़ाब में

बे-एतिदालियाँ मिरी ज़र्फ़-ए-तुनक से हैं

था नक़्स कुछ न जौहर-ए-सहबा-ए-नाब में

उठने में सुब्ह के ये कहाँ सर-गिरानियाँ

ज़ाहिद ने मय का जल्वा ये देखा है ख़्वाब में

तहक़ीक़ हो तो जानूँ कि मैं क्या हूँ क़ैस क्या

लिक्खा हुआ है यूँ तो सभी कुछ किताब में

मैं और ज़ौक़-ए-बादा-कशी ले गईं मुझे

ये कम-निगाहियाँ तिरी बज़्म-ए-शराब में

इमदाद-ए-चश्म क्या हो लगी दिल को आग जब

जलने के बा'द ख़ूँ नहीं रहता कबाब में

हैं दोनों मिस्ल-ए-शीशा ये सामान-ए-सद-शिकस्त

जैसा है मेरे दिल में नहीं है हबाब में

अनवार-ए-फ़िक्र से न हुआ कुछ भी इंकिशाफ़

जितना बढ़े हम और बढ़ी जा हिजाब में

ये उम्र और इश्क़ है 'आज़ुर्दा' जा-ए-शर्म

हज़रत ये बातें फबती हैं अहद-ए-शबाब में

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा
About the poet

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा

उपनाम : 'आज़ुर्दा' मूल नाम : मुफ़्ती मोहम्मद सदरुद्दीन ख़ान जन्म : 12 Dec 1789 | दिल्ली निधन : 16 Jul 1868 मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा ग़ालिब युग के एक प्रमुख और सम्मानित व्यक्ति थे। मुल्क पर अंग्रेज़ों के अधिकार करने से से पहले वो दिल्ली और आस-पास के इलाक़ों के मु…

View profile & all 14 Poems / Stories

More from मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा

  1. नालों से मेरे कब तह-ओ-बाला जहाँ नहीं

    नालों से मेरे कब तह-ओ-बाला जहाँ नहींकब आसमाँ ज़मीन ओ ज़मीं आसमाँ नहीं

    12.5K reads
  2. अगर हम न थे ग़म उठाने के क़ाबिल

    अगर हम न थे ग़म उठाने के क़ाबिलतो क्यूँ होते दुनिया में आने के क़ाबिल

    12.4K reads
  3. मुझ सा भी कोई इश्क़ में है बद-गुमाँ नहीं

    मुझ सा भी कोई इश्क़ में है बद-गुमाँ नहींक्या रश्क देख कर मुझे रंग-ए-ख़िज़ाँ नहीं

    12.4K reads
  4. है मुफ़्त दिल की क़ीमत अगर इक नज़र मिले

    है मुफ़्त दिल की क़ीमत अगर इक नज़र मिलेये वो मताअ' है कि न लें मुफ़्त अगर मिले

    12.4K reads
  5. आँख उठाई नहीं वो सामने सौ बार हुए

    आँख उठाई नहीं वो सामने सौ बार हुएहिज्र में ऐसे फ़रामुश-गर-ए-दीदार हुए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like