मुझ सा भी कोई इश्क़ में है बद-गुमाँ नहीं

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दामुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा12 Dec 1789 – 16 Jul 1868

1 min read · 12.4K reads

मुझ सा भी कोई इश्क़ में है बद-गुमाँ नहीं

क्या रश्क देख कर मुझे रंग-ए-ख़िज़ाँ नहीं

आँखों से देख कर तुझे सब मानना पड़ा

कहते थे जो हमेशा चुनें है चुनाँ नहीं

उठ कर सहर को सजदा-ए-मस्ताना के सिवा

ताअ'त क़ुबूल ख़ातिर-ए-पीर-ए-मुग़ाँ नहीं

अफ़्सुर्दा दिल हो दर दर-ए-रहमत नहीं है बंद

किस दिन खुला हुआ दर-ए-पीर-ए-मुग़ाँ नहीं

ऐ जज़्ब-ए-शौक़ रहम कि मद्द-ए-नज़र है यार

जा सकती वाँ तलक निगह-ए-ना-तवाँ नहीं

शब उस को हाल-ए-दिल ने जताया कुछ इस तरह

हैं लब तो क्या निगह भी हुई तर्जुमाँ नहीं

कटती किसी तरह से नहीं ये शब-ए-फ़िराक़

शायद कि गर्दिश आज तुझे आसमाँ नहीं

अच्छा हुई निकल गई आह-ए-हज़ीं के साथ

इक क़हर थी बला थी क़यामत थी जाँ नहीं

जाने है दिल फ़लक का मिरी सख़्त-जानियाँ

उन ना-तावनियों को पहुँचती तवाँ नहीं

कहता हूँ उस से कुछ मैं निकलता है मुँह से कुछ

कहने को यूँ तो हैगी ज़बाँ और ज़बाँ नहीं

महका हुआ है बैत-ए-हुज़न देखना कोई

आया नसीम-ए-मिस्र का हो कारवाँ नहीं

लब बंद हूँ तो रौज़न-ए-सीना को क्या करूँ

थमता तो मुझ से नाला-ए-आतिश-इनाँ नहीं

क्या कुछ न कर दिखाऊँ पर इक दिन के वास्ते

मिलता भी हम को मंसब-ए-हफ़्त-आसमाँ नहीं

वो शाख़-ए-नख़्ल-ए-ख़ुश्क हूँ मैं कुंज-ए-बाग़ में

देखे है भूल कर भी जिसे बाग़बाँ नहीं

बे-वक़्त आए दैर में क्या शोरिशें करें

हम पीर-ओ-पीर-ए-मय-कदा भी नौजवाँ नहीं

'आज़ुर्दा' ने पढ़ी ग़ज़ल इक मय-कदे में कल

वो साफ़-तर कि सीना-ए-पीर-ए-मुग़ाँ नहीं

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा
About the poet

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा

उपनाम : 'आज़ुर्दा' मूल नाम : मुफ़्ती मोहम्मद सदरुद्दीन ख़ान जन्म : 12 Dec 1789 | दिल्ली निधन : 16 Jul 1868 मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा ग़ालिब युग के एक प्रमुख और सम्मानित व्यक्ति थे। मुल्क पर अंग्रेज़ों के अधिकार करने से से पहले वो दिल्ली और आस-पास के इलाक़ों के मु…

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश