अगर हम न थे ग़म उठाने के क़ाबिल

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दामुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा12 Dec 1789 – 16 Jul 1868

1 min read · 12.4K reads

अगर हम न थे ग़म उठाने के क़ाबिल

तो क्यूँ होते दुनिया में आने के क़ाबिल

करूँ चाक सीना तो सौ बार लेकिन

नहीं दाग़ दिल ये दिखाने के क़ाबिल

मिलें तुम से क्यूँकर रहे ही नहीं हम

बुलाने के क़ाबिल न आने के क़ाबिल

छुटे भी क़फ़स से तो किस काम के हैं

नहीं जब चमन तक भी जाने के क़ाबिल

ब-जुज़ उस के थे ख़ाक पहले भी ऐ चर्ख़

न थे ख़ाक में फिर मिलाने के क़ाबिल

किया तर्क-ए-दुनिया मैं जब तो ये समझे

कि दुनिया नहीं दिल लगाने के क़ाबिल

वो आए दम-ए-नज़अ' क्या कह सकें

नहीं होंट तक भी हिलाने के क़ाबिल

ख़ुदाया ये रंज और ये ना-सुबूरी

न थे हम तो इस आज़माने के क़ाबिल

रहे हम न कुछ मुस्तफ़ा-ख़ाँ के ग़म में

न फ़िक्र-ए-सुख़न ने पढ़ाने के क़ाबिल

न छोड़ेंगे महबूब-ए-इलाही के दर को

नहीं गो हम इस आस्ताने के क़ाबिल

हमें क़ैद करने से क्या नफ़अ' सय्याद

न थे दाम में हम तो लाने के क़ाबिल

न बाल मुनक़्क़श न पर-हा-ए-रंगीं

न आवाज़-ए-ख़ुश के सुनाने के क़ाबिल

हुए हैं वो ना-क़ाबिलों में शुमार अब

जिन्हें मानते थे ज़माने के क़ाबिल

वो 'आज़ुर्दा' जो ख़ुश-बयाँ थे नहीं अब

इशारे से भी कुछ बताने के क़ाबिल

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा
About the poet

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा

उपनाम : 'आज़ुर्दा' मूल नाम : मुफ़्ती मोहम्मद सदरुद्दीन ख़ान जन्म : 12 Dec 1789 | दिल्ली निधन : 16 Jul 1868 मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा ग़ालिब युग के एक प्रमुख और सम्मानित व्यक्ति थे। मुल्क पर अंग्रेज़ों के अधिकार करने से से पहले वो दिल्ली और आस-पास के इलाक़ों के मु…

View profile & all 14 Poems / Stories

More from मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा

  1. नालों से मेरे कब तह-ओ-बाला जहाँ नहीं

    नालों से मेरे कब तह-ओ-बाला जहाँ नहींकब आसमाँ ज़मीन ओ ज़मीं आसमाँ नहीं

    12.5K reads
  2. मुझ सा भी कोई इश्क़ में है बद-गुमाँ नहीं

    मुझ सा भी कोई इश्क़ में है बद-गुमाँ नहींक्या रश्क देख कर मुझे रंग-ए-ख़िज़ाँ नहीं

    12.4K reads
  3. है मुफ़्त दिल की क़ीमत अगर इक नज़र मिले

    है मुफ़्त दिल की क़ीमत अगर इक नज़र मिलेये वो मताअ' है कि न लें मुफ़्त अगर मिले

    12.4K reads
  4. आँख उठाई नहीं वो सामने सौ बार हुए

    आँख उठाई नहीं वो सामने सौ बार हुएहिज्र में ऐसे फ़रामुश-गर-ए-दीदार हुए

    12.4K reads
  5. पिला साक़िया मय-ख़ुनुक आब में

    पिला साक़िया मय-ख़ुनुक आब मेंकि थमती नहीं तौबा महताब में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like