आँख उठाई नहीं वो सामने सौ बार हुए

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दामुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा12 Dec 1789 – 16 Jul 1868

1 min read · 12.4K reads

आँख उठाई नहीं वो सामने सौ बार हुए

हिज्र में ऐसे फ़रामुश-गर-ए-दीदार हुए

कामिल उस फ़िरक़ा-ए-ज़ुहहाद में उठा न कोई

कुछ हुए तो यही रिन्दान-ए-क़दह ख़्वार हुए

न उठी बैठ के ख़ाक अपनी तिरे कूचे में

हम न याँ दोश-ए-हवा के भी कभी यार हुए

सुब्ह ले आइना उस बुत को दिखाया हम ने

रात अग़्यार से मिलने के जो इंकार हुए

कुछ तअ'ज्जुब नहीं गर अब के फ़लक टूट पड़े

आज नाले जो कोई और भी दो-चार हुए

मिस्र में आज तुझे देख के पछताए हैं

सादा-लौही से जो यूसुफ़ के ख़रीदार हुए

मुब्तज़िल मैं ही तो हूँ आप जो कहिए सच है

रात झगड़े तो मुझी पर सर-ए-बाज़ार हुए

ये हैं 'आज़ुर्दा' जो कहते हुए शैअन-अल्लाह

आज दरयूज़ा-गर-ए-ख़ाना-ए-ख़ुम्मार हुए

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा
About the poet

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा

उपनाम : 'आज़ुर्दा' मूल नाम : मुफ़्ती मोहम्मद सदरुद्दीन ख़ान जन्म : 12 Dec 1789 | दिल्ली निधन : 16 Jul 1868 मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा ग़ालिब युग के एक प्रमुख और सम्मानित व्यक्ति थे। मुल्क पर अंग्रेज़ों के अधिकार करने से से पहले वो दिल्ली और आस-पास के इलाक़ों के मु…

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like