नालों से मेरे कब तह-ओ-बाला जहाँ नहीं

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दामुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा12 Dec 1789 – 16 Jul 1868

1 min read · 12.5K reads

नालों से मेरे कब तह-ओ-बाला जहाँ नहीं

कब आसमाँ ज़मीन ओ ज़मीं आसमाँ नहीं

आँखों से देख कर तुझे सब मानना पड़ा

कहते थे जो हमेशा चुनीं है चुनाँ नहीं

उस बज़्म में नहीं कोई आगाह-ए-दर्द कब

वाँ ख़ंदा ज़ेर-ए-लब इधर अश्क-ए-निहाँ नहीं

अफ़्सुर्दा-दिल न हो दर-ए-रहमत नहीं है बंद

किस दिन खुला हुआ दर-ए-पीर-ए-मुग़ाँ नहीं

लब बंद हों तो रौज़न-ए-सीना को क्या करूँ

थमता तो मुझ से नाला-ए-आतिश-इनाँ नहीं

मिलना तिरा ये ग़ैर से हो बहर-ए-मस्लहत

हम को तो सादगी से तिरी ये गुमाँ नहीं

ऐ दिल तमाम नफ़अ है सौदा-ए-इश्क़ में

इक जान का ज़ियाँ है सो ऐसा ज़ियाँ नहीं

बे-वक़्त आए दैर में क्या शोरिशें करें

हम पीर ओ पीर-ए-मै-कदा भी नौजवाँ नहीं

कटती किसी तरह से नहीं ये शब-ए-फ़िराक़

शायद कि गर्दिश आज तुझे आसमाँ नहीं

'आज़ुर्दा' होंट तक न हिले उस के रू-ब-रू

माना कि आप सा कोई जादू-बयाँ नहीं

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा
About the poet

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा

उपनाम : 'आज़ुर्दा' मूल नाम : मुफ़्ती मोहम्मद सदरुद्दीन ख़ान जन्म : 12 Dec 1789 | दिल्ली निधन : 16 Jul 1868 मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा ग़ालिब युग के एक प्रमुख और सम्मानित व्यक्ति थे। मुल्क पर अंग्रेज़ों के अधिकार करने से से पहले वो दिल्ली और आस-पास के इलाक़ों के मु…

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश