पिला साक़िया मय-ख़ुनुक आब में

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दामुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा12 Dec 1789 – 16 Jul 1868

1 min read · 12.4K reads

पिला साक़िया मय-ख़ुनुक आब में

कि थमती नहीं तौबा महताब में

गया दीन कैसा हुज़ूर-ए-नमाज़

वो याद आए अबरू जो मेहराब में

मिले कुछ तो ज़ख़्म-ए-जिगर का मज़ा

बुझा कर रखा तेग़ ज़हराब में

इलाही फ़लक जिस से फट जाए दे

वो तासीर आह-ए-जिगर-ताब में

बुलंद आशियानों पे बिजली गिरी

जो नीचे थे डूबे वो सैलाब में

वो उर्यां में सरमा में थी जिन की शब

गुज़रती समोर और संजाब में

न आए हों आज़ुर्दा लेना ख़बर

पड़ी धूम ये सारे पंजाब में

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा
About the poet

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा

उपनाम : 'आज़ुर्दा' मूल नाम : मुफ़्ती मोहम्मद सदरुद्दीन ख़ान जन्म : 12 Dec 1789 | दिल्ली निधन : 16 Jul 1868 मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा ग़ालिब युग के एक प्रमुख और सम्मानित व्यक्ति थे। मुल्क पर अंग्रेज़ों के अधिकार करने से से पहले वो दिल्ली और आस-पास के इलाक़ों के मु…

View profile & all 14 Poems / Stories

More from मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा

  1. नालों से मेरे कब तह-ओ-बाला जहाँ नहीं

    नालों से मेरे कब तह-ओ-बाला जहाँ नहींकब आसमाँ ज़मीन ओ ज़मीं आसमाँ नहीं

    12.5K reads
  2. अगर हम न थे ग़म उठाने के क़ाबिल

    अगर हम न थे ग़म उठाने के क़ाबिलतो क्यूँ होते दुनिया में आने के क़ाबिल

    12.4K reads
  3. मुझ सा भी कोई इश्क़ में है बद-गुमाँ नहीं

    मुझ सा भी कोई इश्क़ में है बद-गुमाँ नहींक्या रश्क देख कर मुझे रंग-ए-ख़िज़ाँ नहीं

    12.4K reads
  4. है मुफ़्त दिल की क़ीमत अगर इक नज़र मिले

    है मुफ़्त दिल की क़ीमत अगर इक नज़र मिलेये वो मताअ' है कि न लें मुफ़्त अगर मिले

    12.4K reads
  5. आँख उठाई नहीं वो सामने सौ बार हुए

    आँख उठाई नहीं वो सामने सौ बार हुएहिज्र में ऐसे फ़रामुश-गर-ए-दीदार हुए

    12.4K reads