मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा के शेर

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दामुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा12 Dec 1789 – 16 Jul 1868

1 min read · 12.4K reads

ऐ दिल तमाम नफ़अ' है सौदा-ए-इश्क़ में

इक जान का ज़ियाँ है सो ऐसा ज़ियाँ नहीं


वो और वा'दा वस्ल का क़ासिद नहीं नहीं

सच सच बता ये लफ़्ज़ उन्ही की ज़बाँ के हैं


'आज़ुर्दा' मर के कूचा-ए-जानाँ में रह गया

दी थी दुआ किसी ने कि जन्नत में घर मिले


इस दर्द-ए-जुदाई से कहीं जान निकल जाए

'आज़ुर्दा' मिरे हक़ में ज़रा यूँ भी दुआ कर


नासेह यहाँ ये फ़िक्र है सीना भी चाक हो

है फ़िक्र-ए-बख़िया तुझ को गरेबाँ के चाक में


कटती किसी तरह से नहीं ये शब-ए-फ़िराक़

शायद कि गर्दिश आज तुझे आसमाँ नहीं


फ़लक ने भी सीखे हैं तेरे ही तौर

कि अपने किए पर पशेमाँ नहीं


मैं और ज़ौक़-ए-बादा-कशी ले गईं मुझे

ये कम-निगाहियाँ तिरी बज़्म-ए-शराब में

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा
About the poet

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा

उपनाम : 'आज़ुर्दा' मूल नाम : मुफ़्ती मोहम्मद सदरुद्दीन ख़ान जन्म : 12 Dec 1789 | दिल्ली निधन : 16 Jul 1868 मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा ग़ालिब युग के एक प्रमुख और सम्मानित व्यक्ति थे। मुल्क पर अंग्रेज़ों के अधिकार करने से से पहले वो दिल्ली और आस-पास के इलाक़ों के मु…

View profile & all 14 Poems / Stories

More from मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा

  1. नालों से मेरे कब तह-ओ-बाला जहाँ नहीं

    नालों से मेरे कब तह-ओ-बाला जहाँ नहींकब आसमाँ ज़मीन ओ ज़मीं आसमाँ नहीं

    12.5K reads
  2. अगर हम न थे ग़म उठाने के क़ाबिल

    अगर हम न थे ग़म उठाने के क़ाबिलतो क्यूँ होते दुनिया में आने के क़ाबिल

    12.4K reads
  3. मुझ सा भी कोई इश्क़ में है बद-गुमाँ नहीं

    मुझ सा भी कोई इश्क़ में है बद-गुमाँ नहींक्या रश्क देख कर मुझे रंग-ए-ख़िज़ाँ नहीं

    12.4K reads
  4. है मुफ़्त दिल की क़ीमत अगर इक नज़र मिले

    है मुफ़्त दिल की क़ीमत अगर इक नज़र मिलेये वो मताअ' है कि न लें मुफ़्त अगर मिले

    12.4K reads
  5. आँख उठाई नहीं वो सामने सौ बार हुए

    आँख उठाई नहीं वो सामने सौ बार हुएहिज्र में ऐसे फ़रामुश-गर-ए-दीदार हुए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश