काश मक़्बूल हो दुआ-ए-अदू

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दामुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा12 Dec 1789 – 16 Jul 1868

1 min read · 12.5K reads

काश मक़्बूल हो दुआ-ए-अदू

क्या करूँ वो भी मुस्तजाब नहीं

अब तो उस चश्म-ए-तर का चर्चा है

ज़िक्र-ए-दरिया नहीं सहाब नहीं

जम्अ' तूफ़ान-ओ-चश्म-ए-तर मसरफ़

अब मसारिफ़ का कुछ हिसाब नहीं

धो दिया सब को दीदा-ए-तर ने

वो नहीं दर्स वो किताब नहीं

इश्क़-बाज़ी का मुँह चिड़ाना है

और वो मौसम नहीं शबाब नहीं

तेरी आँखों के दौर में क्या क्या

सेहर रुस्वा नहीं ख़राब नहीं

मुख़्तसर हाल-ए-चश्म-ओ-दिल ये है

उस को आराम उस को ख़्वाब नहीं

जो सरापा-ए-यार 'आज़ुर्दा'

तेरे दीवाँ का इंतिख़ाब नहीं

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा
About the poet

मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा

उपनाम : 'आज़ुर्दा' मूल नाम : मुफ़्ती मोहम्मद सदरुद्दीन ख़ान जन्म : 12 Dec 1789 | दिल्ली निधन : 16 Jul 1868 मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा ग़ालिब युग के एक प्रमुख और सम्मानित व्यक्ति थे। मुल्क पर अंग्रेज़ों के अधिकार करने से से पहले वो दिल्ली और आस-पास के इलाक़ों के मु…

View profile & all 14 Poems / Stories

More from मुफ़्ती सदरुद्दीन आज़ुर्दा

  1. नालों से मेरे कब तह-ओ-बाला जहाँ नहीं

    नालों से मेरे कब तह-ओ-बाला जहाँ नहींकब आसमाँ ज़मीन ओ ज़मीं आसमाँ नहीं

    12.5K reads
  2. अगर हम न थे ग़म उठाने के क़ाबिल

    अगर हम न थे ग़म उठाने के क़ाबिलतो क्यूँ होते दुनिया में आने के क़ाबिल

    12.4K reads
  3. मुझ सा भी कोई इश्क़ में है बद-गुमाँ नहीं

    मुझ सा भी कोई इश्क़ में है बद-गुमाँ नहींक्या रश्क देख कर मुझे रंग-ए-ख़िज़ाँ नहीं

    12.4K reads
  4. है मुफ़्त दिल की क़ीमत अगर इक नज़र मिले

    है मुफ़्त दिल की क़ीमत अगर इक नज़र मिलेये वो मताअ' है कि न लें मुफ़्त अगर मिले

    12.4K reads
  5. आँख उठाई नहीं वो सामने सौ बार हुए

    आँख उठाई नहीं वो सामने सौ बार हुएहिज्र में ऐसे फ़रामुश-गर-ए-दीदार हुए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like