बता तू दिल के बचाने की कोई राह भी है

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.4K reads

बता तू दिल के बचाने की कोई राह भी है

तिरी निगाह की नावक-फ़गन पनाह भी है

सज़ा के वास्ते इक़रार भी गुनाह भी है

और एक तुम सा कोई दूसरा गवाह भी है

ख़ुदा का घर भी है दिल में बुतों की चाह भी है

सनम-कदा भी है दिल अपना ख़ानक़ाह भी है

अजीब हाल है दुनिया-परस्त लोगों का

मआद का भी ख़याल और फ़िक्र-ए-जाह भी है

इलाही ख़िज़्र कहूँ इश्क़ को कि ग़ोल-ए-तरीक़

कि राहबर भी ये है और सद्द-ए-राह भी है

उसी पे मरते हैं हम और उसी को चाहते हैं

वही है आलिम ओ दाना वही गवाह भी है

गले से आ के लिपट जा ख़ुदा को मान ओ बुत

है आज तुझ पे भी जौबन उरूज-ए-माह भी है

मुराद तुझ से न माँगूँ तो किस से माँगूँ मैं

टकड़-गदा तिरे दर का गदा भी शाह भी है

अगरचे दिल से हूँ बंदा बुतों का मैं लेकिन

ज़बाँ पे कलमा-ए-तहरीम-ए-ला-इलाह भी है

गुनाह बख़्श दे 'अंजुम' के ऐ रहीम ओ करीम

कि पुर-गुनाह भी है और उज़्र-ख़्वाह भी है

दिखाएगा किसे महशर में अपना मुँह 'अंजुम'

सियाहकार भी है और रू-सियाह भी है

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

    आज मेहंदी लगाए बैठे हैंख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

    12.4K reads
  2. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  3. बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

    बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सहीचाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

    12.4K reads
  4. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  5. 'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

    'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आताहर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश