बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.4K reads

बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

चाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

कैसी होती है मोहब्बत नहीं मालूम तुम्हें

एक दो दिन कहीं दिल तुम भी लगाओ तो सही

बेवफ़ाई की है तोहमत चलो माना हम ने

हाँ भला हम से ज़रा आँख मिलाओ तो सही

जान दे दूँगा मगर तुम को न जाने दूँगा

उठ के पहलू से भला तुम मिरे जाओ तो सही

नहीं मिलने की जो मर्ज़ी है न मिलना हम से

बात करना कि न करना मगर आओ तो सही

देख लो जीते हैं या मरते हैं मुश्ताक़ सदा

अपनी आवाज़ ज़रा उन को सुनाओ तो सही

हर तरह बिगड़े हुए बैठे हैं जाने के लिए

'आसमाँ' आज कोई बात बनाओ तो सही

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

    आज मेहंदी लगाए बैठे हैंख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

    12.4K reads
  2. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  3. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  4. 'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

    'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आताहर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

    12.4K reads
  5. गर उन्हें है अपनी सूरत पर घमंड

    गर उन्हें है अपनी सूरत पर घमंडहम को है अपनी मोहब्बत पर घमंड

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like