आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.4K reads

आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

ख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

मेरे आते ही हो गए बरहम

कुछ कसी के सिखाए बैठे हैं

तेग़ खींची है क़त्ल पर मेरे

हाथ मुझ से उठाए बैठे हैं

मैं शिकायत जफ़ा की करता हूँ

चुपके वो सर झुकाए बैठे हैं

दुम चुराए हुए पड़े हैं हम

वो जो बालीं पे आए बैठे हैं

इम्तिहाँ को कहा तो बोले वो

हम तुम्हें आज़माए बैठे हैं

कस को नज़रों से आज उतारेंगे

क्यूँ वो तेवरी चढ़ाए बैठे हैं

देखिए कब वो शम्अ-रू आए

शाम से लौ लगाए बैठे हैं

टालना वस्ल का जो है मंज़ूर

ख़ुद से ख़ुद मुँह थूथाए बैठे हैं

सादा-पन में हज़ार जौबन है

बाल खोले नहाए बैठे हैं

कौन पहलू से उठ गया 'अंजुम'

आप क्यूँ दिल दबाए बैठे हैं

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  2. बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

    बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सहीचाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

    12.4K reads
  3. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  4. 'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

    'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आताहर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

    12.4K reads
  5. गर उन्हें है अपनी सूरत पर घमंड

    गर उन्हें है अपनी सूरत पर घमंडहम को है अपनी मोहब्बत पर घमंड

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like