'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.4K reads

'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

हर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

आलम के हसीं भरते हैं आँखों में तुम्हारी

दम इश्क़ का भरते हो प भरना नहीं आता

हम जान ही से अपनी गुज़र जाएँ तो बेहतर

हट-धर्मी से उन को जो गुज़रना नहीं आता

लो नाम-ए-ख़ुदा हम से बनाते हैं वो बातें

जिन को कि अभी बात भी करना नहीं आता

कहते हो मिरी लाश पे मारा है ये किस का

क्यूँ जी यही कहते थे मुकरना नहीं आता

बिखरे हुए बालों में भी हैं लाख अदाएँ

अल्हड़ को अभी मेरे सँवरना नहीं आता

क्या वस्ल की शब काटी है फ़िक़रे ही बता कर

सच है कि तुम्हें बात कतरना नहीं आता

ऐसा तू हमें पीस कि हों आँखों का सुर्मा

ऐ चर्ख़ तुझे जौर भी करना नहीं आता

हक़ ये है कि अंजुम तिरा दिल ठहरे तो क्यूँ-कर

सीने पे उन्हें हाथ भी धरना नहीं आता

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

    आज मेहंदी लगाए बैठे हैंख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

    12.4K reads
  2. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  3. बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

    बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सहीचाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

    12.4K reads
  4. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  5. गर उन्हें है अपनी सूरत पर घमंड

    गर उन्हें है अपनी सूरत पर घमंडहम को है अपनी मोहब्बत पर घमंड

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like