दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.4K reads

दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

जो मैं जाता हूँ उठ कर फ़ी-अमानिल्लाह कहता हूँ

तिरे मुँह से न ओ काफ़िर कभी निकला ख़ुदा-हाफ़िज़

कहा है किस ने तुम से चूमो-चाटो जा के पत्थर को

तुम्हारे ज़ाहिदो अब देन ओ ईमाँ का ख़ुदा हाफ़िज़

हिफ़ाज़त में वो देखे ग़ैर की तुझ को क़यामत है

कभी जो बद-गुमानी से न हो कहता ख़ुदा-हाफ़िज़

सुना है आज वो बुत ख़ूब ही बन-ठन के आता है

तिरे दिल का अरे ओ 'अंजुम'-ए-शैदा ख़ुदा हाफ़िज़

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like