उस के निभने के कुछ नहीं अस्बाब

मीर मेहदी मजरूहमीर मेहदी मजरूह

1 min read · 12.4K reads

उस के निभने के कुछ नहीं अस्बाब

वो तग़ाफ़ुल-शिआर मैं बे-ताब

वाजिब-उल-क़त्ल है दिल-ए-बेताब

कुश्ता होना ही ख़ूब है सीमाब

अब्र की तीरगी में हम को तो

सूझता कुछ नहीं सिवाए शराब

अपनी कश्ती का है ख़ुदा-हाफ़िज़

पीछे तूफ़ाँ है सामने गिर्दाब

बोसा माँगा तो ये जवाब मिला

सीखिए पहले इश्क़ के आदाब

उस को फिरता है ढूँढता हर-सू

क्यूँ कर आँखों से उड़ न जाए ख़्वाब

दर्द-ए-उल्फ़त जो होते ही मरते

ये अज़िय्यत न खींचते अहबाब

नहीं मुमकिन कि जम्अ' हों दोनों

साक़ी-ए-मेहर-वश शब-ए-महताब

सामने उस के जो ठहर जाएँ

नहीं बे-ताबियों को इतनी ताब

अहल-ए-आलम से चाहता हूँ वफ़ा

उस का तालिब हूँ जो कि है नायाब

इश्क़ के साथ ही गए दिल-ओ-दीं

आ गई सैल बह गया अस्बाब

साफ़ फ़िक़रे हूँ और हमीं पर हों

शेवा अच्छा तो है मिरा आदाब

होती गर इस जहाँ में कुछ ख़ूबी

कहते क्यूँ फिर सिफ़त में इस की ख़राब

आज़माना न दिल को सख़्ती से

टूट जाए न ये दुर-ए-नायाब

किस तरह बहर-ए-इश्क़ से निकलूँ

ये तो दरिया कहीं नहीं पायाब

शो'ला-ए-हुस्न तेरा क्या कहना

फूँक दे उस के पर्दा-हा-ए-हिजाब

उस की शोख़ी का है तअ'ज्जुब क्या

हुस्न ये कुछ और उस पे ऐन शबाब

'ग़ालिब' आए हैं लाओ ऐ 'मजरूह'

बादा-ए-नाब में मिला के गुलाब

मीर मेहदी मजरूह
About the poet

मीर मेहदी मजरूह

मूल नाम : मीर मेहदी हसन देहलवी निधन : 15 May 1903 मीर मेहदी मजरूह के नाम से उनके समकालीन और हमरुतबा शायरों के मुक़ाबले में हमारी ज़्यादा मालूमात “ख़ुतूत-ए-ग़ालिब” की मर्हूने मिन्नत है। मजरूह ग़ालिब के उन शागिर्दों में थे जिन्हें वो बेहद अज़ीज़ रखते थे और उन्हें अप…

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश