ग़ैरों को भला समझे और मुझ को बुरा जाना

मीर मेहदी मजरूहमीर मेहदी मजरूह

1 min read · 12.4K reads

ग़ैरों को भला समझे और मुझ को बुरा जाना

समझे भी तो क्या समझे जाना भी तो क्या जाना

इक उम्र के दुख पाए सोते हैं फ़राग़त से

ऐ ग़लग़ला-ए-महशर हम को न जगा जाना

माँगूँ तो सही बोसा पर क्या है इलाज इस का

याँ होंट का हिल जाना वाँ बात का पा जाना

गो उम्र बसर उस की तहक़ीक़ में की तो भी

माहिय्यत-ए-अस्ली को अपनी न ज़रा जाना

क्या यार की बद-ख़़ूई क्या ग़ैर की बद-ख़्वाही

सरमाया-ए-सद-आफ़त है दिल ही का आ जाना

कुछ अर्ज़-ए-तमन्ना में शिकवा न सितम का था

मैं ने तो कहा क्या था और आप ने क्या जाना

इक शब न उसे लाए कुछ रंग न दिखलाए

इक शोर-ए-क़यामत ही नालों ने उठा जाना

चिलमन का उलट जाना ज़ाहिर का बहाना है

उन को तो बहर-सूरत इक जल्वा दिखा जाना

है हक़ ब-तरफ़ उस के चाहे सौ सितम कर ले

उस ने दिल-ए-आशिक़ को मजबूर-ए-वफ़ा जाना

अंजाम हुआ अपना आग़ाज़-ए-मोहब्बत में

इस शग़्ल को जाँ-फ़रसा ऐसा तो न था जाना

'मजरूह' हुए माइल किस आफ़त-ए-दौराँ पर

ऐ हज़रत-ए-मन तुम ने दिल भी न लगा जाना

मीर मेहदी मजरूह
About the poet

मीर मेहदी मजरूह

मूल नाम : मीर मेहदी हसन देहलवी निधन : 15 May 1903 मीर मेहदी मजरूह के नाम से उनके समकालीन और हमरुतबा शायरों के मुक़ाबले में हमारी ज़्यादा मालूमात “ख़ुतूत-ए-ग़ालिब” की मर्हूने मिन्नत है। मजरूह ग़ालिब के उन शागिर्दों में थे जिन्हें वो बेहद अज़ीज़ रखते थे और उन्हें अप…

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी