असर आह का गर दिखाएँगे हम

मीर मेहदी मजरूहमीर मेहदी मजरूह

1 min read · 12.4K reads

असर आह का गर दिखाएँगे हम

अभी खींच कर तुम को लाएँगे हम

ज़रा रह तू ऐ दश्त-ए-आवारगी

तिरा ख़ूब ख़ाका उड़ाएँगे हम

फ़साना तिरी ज़ुल्फ़-ए-शब-रंग का

बढ़ेगा जहाँ तक बढ़ाएँगे हम

वही दर्द-ए-फ़ुर्क़त वही इंतिज़ार

भला मर के क्या चैन पाएँगे हम

वो गुमराह ग़ैरों के हमराह है

उसे राह पर क्यूँ कि लाएँगे हम

क़फ़स से हुआ इज़्न-ए-परवाज़ कब

ये ख़्वाहिश ही दिल से उड़ाएँगे हम

तिलिस्म-ए-मोहब्बत है आशिक़ का हाल

उन्हें भी ये क़िस्सा सुनाएँगे हम

वो नख़वत से हैं आसमाँ से परे

कहाँ से उन्हें ढूँढ लाएँगे हम

न कर आह ये शोरिश-अफ़ज़ाइयाँ

तुझे भी कभी आज़माएँगे हम

न टूटेगा सर-रिश्ता-ए-इख़्तिलात

वो खींचेंगे जितना बढ़ाएँगे हम

ये माना कि हो रश्क-ए-हूर-ओ-परी

मगर आदमियत सिखाएँगे हम

हज़र तीर-ए-मिज़्गाँ की बोछाड़ से

ये इक दिल कहाँ तक बचाएँगे हम

हमें ज़हर-ओ-ख़ंजर की क्यूँ है तलाश

शब-ए-ग़म में क्या मर न जाएँगे हम

न निकला कोई ढब तो बन कर ग़ुबार

नज़र में तुम्हारी समाएँगे हम

कहाँ घर में मुफ़्लिस के फ़र्श-ओ-फ़रोश

वो आए तो आँखें बिछाएँगे हम

तिरे क़द से की सर्व ने हम-सरी

उसे आज सीधा बनाएँगे हम

नहीं ग़ुस्ल-ए-मय्यत की जा क़त्ल-गाह

मगर ख़ाक-ओ-ख़ूँ में नहाएँगे हम

रह-ए-इश्क़ से ना-बलद है अभी

ख़िज़र को ये रस्ता बताएँगे हम

हुआ वस्ल भी तो मज़ा कौन सा

वो रूठेंगे हर दम मनाएँगे हम

शब-ओ-रोज़ दिल को कुरेदें न क्यूँ

यहीं से पता उस का पाएँगे हम

अबस है ये 'मजरूह' तूल-ए-अमल

बखेड़े ये सब छोड़ जाएँगे हम

मीर मेहदी मजरूह
About the poet

मीर मेहदी मजरूह

मूल नाम : मीर मेहदी हसन देहलवी निधन : 15 May 1903 मीर मेहदी मजरूह के नाम से उनके समकालीन और हमरुतबा शायरों के मुक़ाबले में हमारी ज़्यादा मालूमात “ख़ुतूत-ए-ग़ालिब” की मर्हूने मिन्नत है। मजरूह ग़ालिब के उन शागिर्दों में थे जिन्हें वो बेहद अज़ीज़ रखते थे और उन्हें अप…

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like