नीची नज़रों के वार आने लगे

मीर मेहदी मजरूहमीर मेहदी मजरूह

1 min read · 12.4K reads

नीची नज़रों के वार आने लगे

लो बस अब जान-ओ-दिल ठिकाने लगे

मेरी नज़रों ने क्या कहा यारब

क्यूँ वो शरमा के मुस्कुराने लगे

मस्लहत तर्क-ए-जौर था चंदे

फिर उसी हथकंडों पे आने लगे

जल्वा-ए-यार ने किया बे-ख़ुद

हम तो आते ही उन के जाने लगे

सब का काबा है मंज़िल-ए-मक़्सूद

हम तो आगे क़दम बढ़ाने लगे

क्या कहीं आमद-ए-बहार हुई

क्यूँ गरेबाँ पे हाथ जाने लगे

गर हक़ीक़त-निगर हो चश्म तो वो

जल्वा हर रंग में दिखाने लगे

हम को रब्त-ए-गुज़िश्ता याद आए

वो जो बन-ठन के घर से जाने लगे

बस यही ग़ायत-ए-तसव्वुर है

हिज्र में लुत्फ़-ए-वस्ल आने लगे

उस सरापा बहार के जल्वे

रंग कुछ और ही न खाने लगे

क्यूँ कि फ़ुर्सत अदू से तुम को मिली

जो तसव्वुर में मेरे आने लगे

बे-ग़िज़ा के तो रह नहीं सकते

न मिला कुछ तो ज़हर खाने लगे

बात बनती नज़र नहीं आती

अब वो बातें बहुत बनाने लगे

आज 'मजरूह' ज़ब्त कर न सका

क्या करे जब कि जान जाने लगे

मीर मेहदी मजरूह
About the poet

मीर मेहदी मजरूह

मूल नाम : मीर मेहदी हसन देहलवी निधन : 15 May 1903 मीर मेहदी मजरूह के नाम से उनके समकालीन और हमरुतबा शायरों के मुक़ाबले में हमारी ज़्यादा मालूमात “ख़ुतूत-ए-ग़ालिब” की मर्हूने मिन्नत है। मजरूह ग़ालिब के उन शागिर्दों में थे जिन्हें वो बेहद अज़ीज़ रखते थे और उन्हें अप…

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like