ये जो चुपके से आए बैठे हैं

मीर मेहदी मजरूहमीर मेहदी मजरूह

1 min read · 12.4K reads

ये जो चुपके से आए बैठे हैं

लाख फ़ित्ने उठाए बैठे हैं

वो नहीं हैं तो दर्द को उन के

सीने से हम लगाए बैठे हैं

ये भी कुछ जी में आ गई होगी

क्या वो मेरे बिठाए बैठे हैं

तज़्किरा वस्ल का नहीं ख़ाली

वो भी कुछ लुत्फ़ पाए बैठे हैं

मुझ को मारा है पर ख़जालत से

वो भी गर्दन झुकाए बैठे हैं

रंग जमता है याँ न आने का

या'नी मेहंदी लगाए बैठे हैं

मुझ को महफ़िल में देख कर बोले

आप याँ क्यूँ कि आए बैठे हैं

ख़ैर हो हैं बिगाड़ के आसार

कुछ वो मुँह को बनाए बैठे हैं

ग़म हमें खा रहा है तो क्या ग़म

हम भी तो ग़म को खाए बैठे हैं

ज़द में गर है अदू तो हो वो तो

घात मुझ पर लगाए बैठे हैं

खोए जाने का अपने ध्यान नहीं

कुछ तो ऐसा ही पाए बैठे हैं

शर्म से हैं वो लाख पर्दे में

गो मिरे पास आए बैठे हैं

शम्अ साँ गो घुले ही जाते हैं

उस से पर लौ लगाए बैठे हैं

उस गली में बसान-ए-नक़्श-ए-क़दम

हम भी पाँव जमाए बैठे हैं

हो न ऐ शम्अ हुस्न पर नाज़ाँ

वो भी महफ़िल में आए बैठे हैं

शोख़ियाँ ख़ुद हैं पर्दा-दर उन की

क्यूँ वो मुँह को छुपाए बैठे हैं

फ़र्द-ए-बातिल समझ के दुनिया को

नक़्श-ए-हस्ती मिटाए बैठे हैं

क्या है उस ख़ुश-ख़िराम की आमद

फ़ित्ने जो जाए जाए बैठे हैं

तूर जिस आग ने जलाया था

हम वो दिल में छुपाए बैठे हैं

चश्मकें ग़ैर से दिखा देंगे

हम भी आँखें लड़ाए बैठे हैं

कल तक़द्दुस-मआब मस्जिद थे

आज रिंदों में आए बैठे हैं

ला-उबाली ख़िराम है 'मजरूह'

वज़्अ' कैसी बनाए बैठे हैं

मीर मेहदी मजरूह
About the poet

मीर मेहदी मजरूह

मूल नाम : मीर मेहदी हसन देहलवी निधन : 15 May 1903 मीर मेहदी मजरूह के नाम से उनके समकालीन और हमरुतबा शायरों के मुक़ाबले में हमारी ज़्यादा मालूमात “ख़ुतूत-ए-ग़ालिब” की मर्हूने मिन्नत है। मजरूह ग़ालिब के उन शागिर्दों में थे जिन्हें वो बेहद अज़ीज़ रखते थे और उन्हें अप…

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like