एक से रब्त एक से है बिगाड़

मीर मेहदी मजरूहमीर मेहदी मजरूह

1 min read · 12.4K reads

एक से रब्त एक से है बिगाड़

रोज़ है वाँ यही उखाड़-पछाड़

अब वो दिल में कभी नहीं आते

मुद्दतों से ये घर पड़ा है उजाड़

क्यूँ है बेकार मौसम-ए-गुल में

जेब कर चाक और गरेबाँ फाड़

कार-ए-आशिक़ जो हो निगह में दुरुस्त

कहिए क्या आप का है इस में बिगाड़

कहते हो ग़ैर जाए तो आऊँ

ख़ूब रक्खी है आप ने ये आड़

संग-दिल रख-रखाव दिल का रख

कहीं इस शीशे में न आए दराड़

ग़ैर जाए तो काम क्यूँ न बने

दूर छाती से हो कहीं ये फाड़

क़द को उन के कहा था सर्व तो वो

पीछे लिपटे हैं मेरे हो कर झाड़

'इश्क़ से रह अलग जहाँ तक हो

कहीं सर पर न आ पड़े ये फाड़

क़त्ल तो कर चुके न हो बदनाम

मेरे लाशे को दो ज़मीन में गाड़

उस का छाया हुआ है अब्र-ए-सितम

क्यूँ न तीरों की मुझ पे हो बौछाड़

कोई मेहमान ताज़ा वारिद है

बंद रहते हैं रात दिन जो किवाड़

वो तफ़ंग-ए-मिज़ा हैं सफ़-आरा

तुम पे 'मजरूह' चल न जाए बाड़

मीर मेहदी मजरूह
About the poet

मीर मेहदी मजरूह

मूल नाम : मीर मेहदी हसन देहलवी निधन : 15 May 1903 मीर मेहदी मजरूह के नाम से उनके समकालीन और हमरुतबा शायरों के मुक़ाबले में हमारी ज़्यादा मालूमात “ख़ुतूत-ए-ग़ालिब” की मर्हूने मिन्नत है। मजरूह ग़ालिब के उन शागिर्दों में थे जिन्हें वो बेहद अज़ीज़ रखते थे और उन्हें अप…

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like