बस कि इक जिंस-ए-राएगाँ हूँ मैं

मीर मेहदी मजरूहमीर मेहदी मजरूह

1 min read · 12.4K reads

बस-कि इक जिंस-ए-राएगाँ हूँ मैं

जितना अर्ज़ां बिकूँ गिराँ हूँ मैं

न यहाँ और न अब वहाँ हूँ मैं

क्या बताऊँ तुम्हें जहाँ हूँ मैं

याद में है किसी की इस्तिग़राक़

कौन पहुँचे वहाँ जहाँ हूँ मैं

मदद ऐ नग़्मा-संजी-ए-बुलबुल

कब से गुम-कर्दा आशियाँ हूँ मैं

ढब है ये यार तक पहुँचने का

काश क़ासिद ही का बयाँ हूँ मैं

नय की मानिंद ख़ुश्क हैं आ'ज़ा

क्यूँ न सर-ता-बा-पा फ़ुग़ाँ हूँ मैं

लुत्फ़ पाया है ख़ाकसारी में

हूँ ज़मीं गो कि आसमाँ हूँ मैं

किस ने जल्वा दिखा दिया है आज

ज़मज़मा-संज-ए-अल-अमाँ हूँ मैं

ता-कुजा तेज़-गामियाँ बस कर

तौसन-ए-शौक़ हम-इनाँ हूँ मैं

गर्द देती है कारवाँ का पता

यादगार-ए-गुज़िश्तगाँ हूँ मैं

जान क्यूँकर निसार-ए-मक़दम हो

अब वो आए कि नीम-जाँ हूँ मैं

क्या नहीं याद बर्क़ का गिरना

फिर बनाता जो आशियाँ हूँ मैं

ये सफ़र देखिए कहाँ हो तमाम

मिस्ल-ए-रेग-ए-रवाँ रवाँ हूँ मैं

कोई इस अहद में नहीं है शफ़ीक़

आप अपने पे मेहरबाँ हूँ मैं

देख पछताएगा न ले के मुझे

माया-ए-नाज़िश-ए-दुकाँ हूँ मैं

इश्क़ में सौ बलाएँ लीं सर पर

अपने हक़ में ख़ुद आसमाँ हूँ मैं

क़द्र क्यूँ ख़्वान-ए-दहर पर हो मिरी

सच है ना-ख़्वांदा मेहमाँ हूँ मैं

अव्वल-ए-शब ही हिज्र में उन के

ढूँढता ख़ंजर-ओ-सिनाँ हूँ मैं

न टला उस के दर से ऐ 'मजरूह'

दूसरा संग-ए-आस्ताँ हूँ मैं

मीर मेहदी मजरूह
About the poet

मीर मेहदी मजरूह

मूल नाम : मीर मेहदी हसन देहलवी निधन : 15 May 1903 मीर मेहदी मजरूह के नाम से उनके समकालीन और हमरुतबा शायरों के मुक़ाबले में हमारी ज़्यादा मालूमात “ख़ुतूत-ए-ग़ालिब” की मर्हूने मिन्नत है। मजरूह ग़ालिब के उन शागिर्दों में थे जिन्हें वो बेहद अज़ीज़ रखते थे और उन्हें अप…

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश