दीजिए रुख़्सत-ए-बोसा नहीं ले बैठेंगे

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

दीजिए रुख़्सत-ए-बोसा नहीं ले बैठेंगे

प्यारे ये याद रहे जान भी दे बैठेंगे

पा-ए-दीवार खड़े रहने न दीजे बेहतर

और हट कर तिरे कूचा में परे बैठेंगे

बे-सर-ओ-पा हैं कहाँ जाएँगे जूँ नक़्श-ए-क़दम

ख़ाक-ए-पा हम तिरे क़दमों ही तले बैठेंगे

आतिश-ए-इश्क़ तिरे सोख़्तगाँ जूँ शोला

जब तलक हैं कोई आराम लिए बैठेंगे

रू-ब-रू उस के 'असर' आप ब-ईं-ज़िंदा-दिली

कब तलक दिल के तईं मारे हुए बैठेंगे

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like