दिल में सौ आरमान रखता हूँ

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

दिल में सौ आरमान रखता हूँ

प्यारे आख़िर मैं जान रखता हूँ

वाह-री अक़्ल तुझ से दुश्मन से

दोस्ती का गुमान रखता हूँ

सब्र छुट दिल सब और बातों मैं

क़ाबिल-ए-इम्तिहान रखता हूँ

आह तेरे भी ध्यान में कुछ है

किस क़दर तेरा ध्यान रखता हूँ

तुझ से हर बार मिल के मैं बे-सब्र

न मलूँ फिर ये ठान रखता हूँ

सिर्फ़ मैं तो 'असर' बिसान-ए-जरस

आह-ओ-नाला बयान रखता हूँ

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories