हम हैं बे-दिल दिल अपने पास नहीं

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

हम हैं बे-दिल दिल अपने पास नहीं

आह इस का भी तुझ को पास नहीं

बेवफ़ा कुछ नहीं तिरी तक़्सीर

मुझ को मेरी वफ़ा ही रास नहीं

क़त्ल मेरा है तेरी बद-नामी

जान का वर्ना कुछ हिरास नहीं

तू ही बेहतर है हम से आईने

हम तो इतने भी रू-शनास नहीं

यूँ ख़ुदा की ख़ुदाई बर-हक़ है

पर 'असर' की हमें तो आस नहीं

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like