लोग कहते हैं यार आता है

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

लोग कहते हैं यार आता है

दिल तुझे ए'तिबार आता है

दोस्त होता जो वो तो क्या होता

दुश्मनी पर तो प्यार आता है

तेरे कूचे में बे-क़रार तिरा

हर घड़ी बार बार आता है

ज़ेर-ए-दीवार तू सुने न सुने

नाम तेरा पुकार आता है

हाल अपने पे मुझ को आप 'असर'

रहम बे-इख़्तियार आता है

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like