बेवफ़ा तुझ से कुछ गिला ही नहीं

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

बेवफ़ा तुझ से कुछ गिला ही नहीं

तू तो गोया कि आश्ना ही नहीं

या ख़ुदा पास या बुताँ के पास

दिल कभू अपने हाँ रहा ही नहीं

दिल से जो चाहिए सो बाँधिए बात

मैं ने वल्लाह कुछ कहा ही नहीं

तेरे कूचा से आह जाने को

दिल नहीं या कि अपने पा ही नहीं

याँ तग़ाफ़ुल में अपना काम हुआ

तेरे नज़दीक ये जफ़ा ही नहीं

नामे बुलबुल ने गो हज़ार किए

एक भी गुल ने पर सुना ही नहीं

कुछ न होता 'असर' असर उस को

भले को नाला तू किया ही नहीं

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like