तेरे ही ग़म से मेरी तबीअत बहल गई

मीनू बख़्शीमीनू बख़्शी8 Jul 1955

1 min read · 12.4K reads

तेरे ही ग़म से मेरी तबीअत बहल गई

तू याद आ गया तो मिरी जाँ सँभल गई

अब याद है कहाँ मुझे माज़ी की दास्ताँ

मैं तुझ से क्या मिली मिरी दुनिया बदल गई

जो मेरे गेसुओं का गिरफ़्तार तो हुआ

मैं भी तो तेरे इश्क़ के साँचे में ढल गई

रौशन सी हो गई है मिरे दिल की काएनात

जो तेरी आरज़ुओं की इक शम्अ' जल गई

दामन ख़याल-ए-यार का दस्त-ए-तलब में है

ग़म में भी ज़िंदा रहने की सूरत निकल गई

जब से ये शहर छोड़ के कोई चला गया

सच कह रही हूँ रौनक़-ए-शाम-ए-ग़ज़ल गई

मीनू बख़्शी
About the poet

मीनू बख़्शी

जन्म : 08 Jul 1955 | दिल्ली LCCN : n2012218486

View profile & all 16 Poems / Stories

More from मीनू बख़्शी

  1. तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहीं

    तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहींदिल में अब तेरी मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  2. आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करे

    आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करेदिल में है दर्द का तूफ़ान ख़ुदा ख़ैर करे

    12.4K reads
  3. कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंग

    कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंगदोनों का इम्तिज़ाज है ये ज़िंदगी का रंग

    12.4K reads
  4. आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किए

    आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किएया'नी अपने ख़्वाब की ता'बीर हम देखा किए

    12.4K reads
  5. निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैं

    निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैंहम अपने वक़्त से आगे निकल के देखते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like