आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किए

मीनू बख़्शीमीनू बख़्शी8 Jul 1955

1 min read · 12.4K reads

आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किए

या'नी अपने ख़्वाब की ता'बीर हम देखा किए

हम ने देखा ही नहीं आँखें उठा कर सम्त-ए-गुल

अपने दिल का ज़ख़्म दामन-गीर हम देखा किए

इश्क़-ए-अव्वल की शब-ए-दीजूर में ऐ ज़िंदगी

ज़ुल्फ़ तेरी या कोई ज़ंजीर हम देखा किए

आज हम देखा किए चश्म-ए-सितम-गर को ख़जिल

आज अपनी आह की तासीर हम देखा किए

हम ने तो देखा नहीं अपनी रज़ा से कुछ यहाँ

जो भी दिखलाती रही तक़दीर हम देखा किए

मीनू बख़्शी
About the poet

मीनू बख़्शी

जन्म : 08 Jul 1955 | दिल्ली LCCN : n2012218486

View profile & all 16 Poems / Stories

More from मीनू बख़्शी

  1. तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहीं

    तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहींदिल में अब तेरी मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  2. आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करे

    आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करेदिल में है दर्द का तूफ़ान ख़ुदा ख़ैर करे

    12.4K reads
  3. कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंग

    कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंगदोनों का इम्तिज़ाज है ये ज़िंदगी का रंग

    12.4K reads
  4. निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैं

    निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैंहम अपने वक़्त से आगे निकल के देखते हैं

    12.4K reads
  5. हुआ दिल का हाल अबतर तुझे याद करते करते

    हुआ दिल का हाल अबतर तुझे याद करते करतेमिरी जाँ निकल न जाए कहीं आह भरते भरते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like