आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करे

मीनू बख़्शीमीनू बख़्शी8 Jul 1955

1 min read · 12.4K reads

आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करे

दिल में है दर्द का तूफ़ान ख़ुदा ख़ैर करे

रात को नींद नहीं सुब्ह को आराम नहीं

उन के आने का है इम्कान ख़ुदा ख़ैर करे

वो मिलाते हैं नज़र ग़ैर की सूरत हम से

ये तो है मौत का सामान ख़ुदा ख़ैर करे

ये सुना है कि दिखाएँगे वो जल्वा अपना

दिल के अब निकलेंगे अरमान ख़ुदा ख़ैर करे

अब मुझे देख के कतराने लगी है दुनिया

मिट गई वो मिरी पहचान ख़ुदा ख़ैर करे

जिस की फ़ितरत है जफ़ा और सितम है शेवा

है वही दिल का निगहबान ख़ुदा ख़ैर करे

उठ गए पाँव उसी राह में अब तो मेरे

जिस में नीं जी का है नुक़सान ख़ुदा ख़ैर करे

मैं समझ बैठी जिसे अपनी मोहब्बत का ख़ुदा

वो फ़रिश्ता है न इंसान ख़ुदा ख़ैर करे

ऐसी माज़ी के समुंदर ने क़यामत ढाई

दिल की बस्ती हुई वीरान ख़ुदा ख़ैर करे

मीनू बख़्शी
About the poet

मीनू बख़्शी

जन्म : 08 Jul 1955 | दिल्ली LCCN : n2012218486

View profile & all 16 Poems / Stories

More from मीनू बख़्शी

  1. तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहीं

    तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहींदिल में अब तेरी मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  2. कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंग

    कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंगदोनों का इम्तिज़ाज है ये ज़िंदगी का रंग

    12.4K reads
  3. आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किए

    आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किएया'नी अपने ख़्वाब की ता'बीर हम देखा किए

    12.4K reads
  4. निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैं

    निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैंहम अपने वक़्त से आगे निकल के देखते हैं

    12.4K reads
  5. हुआ दिल का हाल अबतर तुझे याद करते करते

    हुआ दिल का हाल अबतर तुझे याद करते करतेमिरी जाँ निकल न जाए कहीं आह भरते भरते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी