तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहीं

मीनू बख़्शीमीनू बख़्शी8 Jul 1955

1 min read · 12.4K reads

तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहीं

दिल में अब तेरी मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं

ज़िंदगी मुझ को कहाँ ले के चली आई है

दूर तक साया-ए-ज़ुल्मत के सिवा कुछ भी नहीं

हर तरफ़ फूल हक़ीक़त के खिले हैं लेकिन

आँख में ख़्वाब-ए-हक़ीक़त के सिवा कुछ भी नहीं

यूँ तिरे ग़म में हूँ पामाल कि लगता है मुझे

ज़िंदगी जैसे अज़िय्यत के सिवा कुछ भी नहीं

रह गई दब के मिरे दिल ही में उम्मीद-ए-विसाल

अब मलाल-ए-शब-ए-फ़ुर्क़त के सिवा कुछ भी नहीं

बात क्या है कि मिरे दोस्तों के हाथों में

संग-ए-दुश्नाम-ओ-मलामत के सिवा कुछ भी नहीं

शे'र कहते हो तो ये बात भी नज़रों में रहे

शाइरी शरह-ए-तबीअ'त के सिवा कुछ भी नहीं

मीनू बख़्शी
About the poet

मीनू बख़्शी

जन्म : 08 Jul 1955 | दिल्ली LCCN : n2012218486

View profile & all 16 Poems / Stories

More from मीनू बख़्शी

  1. आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करे

    आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करेदिल में है दर्द का तूफ़ान ख़ुदा ख़ैर करे

    12.4K reads
  2. कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंग

    कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंगदोनों का इम्तिज़ाज है ये ज़िंदगी का रंग

    12.4K reads
  3. आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किए

    आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किएया'नी अपने ख़्वाब की ता'बीर हम देखा किए

    12.4K reads
  4. निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैं

    निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैंहम अपने वक़्त से आगे निकल के देखते हैं

    12.4K reads
  5. हुआ दिल का हाल अबतर तुझे याद करते करते

    हुआ दिल का हाल अबतर तुझे याद करते करतेमिरी जाँ निकल न जाए कहीं आह भरते भरते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like