कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंग

मीनू बख़्शीमीनू बख़्शी8 Jul 1955

1 min read · 12.4K reads

कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंग

दोनों का इम्तिज़ाज है ये ज़िंदगी का रंग

पेश-ए-निगाह मेरे हज़ारों ही रंग थे

दिल ने किया पसंद मगर आप ही का रंग

ये है फ़रेब-ए-चश्म कि ये दिल का वाहिमा

हर गुल में देखती हूँ गुल-ए-काग़ज़ी का रंग

उस को भुलाए गरचे ज़माना गुज़र गया

आता है याद आज भी मुझ को उसी का रंग

रंगीं है जिस के दम से मिरी काएनात-ए-दिल

वो है जमाल-ए-यार की ताबिंदगी का रंग

आहें भरेगा कब कोई फूलों को देख कर

आएगा कब किसी में भला दिलबरी का रंग

इस में है रंग तेरे रुख़-ए-बे-मिसाल का

सब से जुदा हो क्यूँ न मिरी शाइरी का रंग

मीनू बख़्शी
About the poet

मीनू बख़्शी

जन्म : 08 Jul 1955 | दिल्ली LCCN : n2012218486

View profile & all 16 Poems / Stories

More from मीनू बख़्शी

  1. तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहीं

    तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहींदिल में अब तेरी मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  2. आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करे

    आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करेदिल में है दर्द का तूफ़ान ख़ुदा ख़ैर करे

    12.4K reads
  3. आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किए

    आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किएया'नी अपने ख़्वाब की ता'बीर हम देखा किए

    12.4K reads
  4. निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैं

    निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैंहम अपने वक़्त से आगे निकल के देखते हैं

    12.4K reads
  5. हुआ दिल का हाल अबतर तुझे याद करते करते

    हुआ दिल का हाल अबतर तुझे याद करते करतेमिरी जाँ निकल न जाए कहीं आह भरते भरते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like