बुत की मानिंद न अपने को बनाए रखना

मीनू बख़्शीमीनू बख़्शी8 Jul 1955

1 min read · 12.4K reads

बुत की मानिंद न अपने को बनाए रखना

जिस जगह रहना वहाँ धूम मचाए रखना

ख़ुद को दरिया में न क़तरों सा मिलाए रखना

मुनफ़रिद होने का एहसास दिलाए रखना

काम फ़र्ज़ाना-ए-दुनिया का नहीं ऐ नासेह

परचम-ए-इश्क़ ज़माने में उठाए रखना

चश्म-ए-मख़्लूक़ है मीज़ान-ए-रज़ा-ए-मौला

चश्म-ए-मख़्लूक़ में ख़ुद को न गिराए रखना

तुझ को देना हो अगर ज़ुल्मत-ए-हिज्राँ को शिकस्त

शम्अ' बुझ जाए मगर दिल न बुझाए रखना

क़ल्ब-ए-ख़ुद्दार की ख़ातिर तो है ज़िल्लत का सबब

लौ सदा उस बुत-ए-काफ़िर से लगाए रखना

जिस से मिलती हो हर इक लहज़ा ग़ज़ल की ख़ुश्बू

सेहन-ए-एहसास में वो फूल खिलाए रखना

मेरे दिल को तो किसी हाल में मंज़ूर नहीं

फ़िक्र-ए-दुनिया में तिरी याद भुलाए रखना

मीनू बख़्शी
About the poet

मीनू बख़्शी

जन्म : 08 Jul 1955 | दिल्ली LCCN : n2012218486

View profile & all 16 Poems / Stories

More from मीनू बख़्शी

  1. तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहीं

    तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहींदिल में अब तेरी मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  2. आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करे

    आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करेदिल में है दर्द का तूफ़ान ख़ुदा ख़ैर करे

    12.4K reads
  3. कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंग

    कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंगदोनों का इम्तिज़ाज है ये ज़िंदगी का रंग

    12.4K reads
  4. आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किए

    आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किएया'नी अपने ख़्वाब की ता'बीर हम देखा किए

    12.4K reads
  5. निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैं

    निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैंहम अपने वक़्त से आगे निकल के देखते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like