हुआ दिल का हाल अबतर तुझे याद करते करते

मीनू बख़्शीमीनू बख़्शी8 Jul 1955

1 min read · 12.4K reads

हुआ दिल का हाल अबतर तुझे याद करते करते

मिरी जाँ निकल न जाए कहीं आह भरते भरते

मिरी आरज़ू-ए-दिल को नई ज़िंदगी मिली है

कि अभी अभी बचे हैं मिरे ख़्वाब मरते मरते

तुझे भूलने की ख़ातिर भी है एक उम्र लाज़िम

कटी एक उम्र मेरी तुझे याद करते करते

हुई मौत जब मुक़ाबिल मुझे तुम ही याद आए

रहे तुम ही जान-ए-अरमाँ मिरी जान मरते मरते

जो किसी ने मुझ से पूछी मिरी आख़िरी तमन्ना

तिरा नाम ही तो आया मिरे लब पे डरते डरते

ये था किस को इल्म यारो ये भला किसे ख़बर थी

कोई जी उठेगा इक दिन तिरे ग़म में मरते मरते

इसी ख़ौफ़ से कि तुझ को कहीं भूल ही न जाऊँ

तुझे याद कर रही हूँ उसे याद करते करते

मीनू बख़्शी
About the poet

मीनू बख़्शी

जन्म : 08 Jul 1955 | दिल्ली LCCN : n2012218486

View profile & all 16 Poems / Stories

More from मीनू बख़्शी

  1. तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहीं

    तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहींदिल में अब तेरी मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  2. आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करे

    आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करेदिल में है दर्द का तूफ़ान ख़ुदा ख़ैर करे

    12.4K reads
  3. कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंग

    कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंगदोनों का इम्तिज़ाज है ये ज़िंदगी का रंग

    12.4K reads
  4. आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किए

    आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किएया'नी अपने ख़्वाब की ता'बीर हम देखा किए

    12.4K reads
  5. निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैं

    निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैंहम अपने वक़्त से आगे निकल के देखते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like