न ख़्वाहिश है गदाई की न है अरमान शाही का

मारूफ़ देहलवीमारूफ़ देहलवी

1 min read · 12.4K reads

न ख़्वाहिश है गदाई की न है अरमान शाही का

इलाही इश्क़ दे बंदे को महबूब-ए-इलाही का

अगर रक्खे तिरे कूचे की सरहद से क़दम बाहर

गुमाँ फिर ख़िज़्र पर ले जाएँ हम गुम-कर्दा राही का

यहाँ तो दाग़-ए-ख़ूँ दामन से धोया तू ने ऐ हामिल

वहाँ इक दिन खिलेगा गुल हमारी बे-गुनाही का

बहुत आशिक़ तो मक़्तूल-ए-निगाह-ओ-ग़मज़ा हैं लेकिन

ये तेरा नीम-जाँ बिस्मिल है तेरी कम-निगाही का

ग़ुलामी 'ख़ुसरव'-ए-देहली की है 'मारूफ़' फ़ख़्र अपना

कि हम आशिक़ है हम मा'शूक़ महबूब-ए-इलाही का

मारूफ़ देहलवी
About the poet

मारूफ़ देहलवी

उपनाम : 'मारूफ़' मूल नाम : इलाही बख़्श खाँ जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश