पूछो न कुछ कटे है अब औक़ात किस तरह

मारूफ़ देहलवीमारूफ़ देहलवी

1 min read · 12.4K reads

पूछो न कुछ कटे है अब औक़ात किस तरह

है ये ही ग़म कि आएँगे वो हात किस तरह

'मारूफ़' से ये मैं ने जो पूछा कि इन दिनों

बतला तिरे गुज़रते है औक़ात किस तरह

कहने लगा कि रोते गुज़रता है मुझ को दिन

फिर मैं कहा कि दिन तो हुआ रात किस तरह

बोला कि रात वक़्त-ए-मुलाक़ात-ए-यार है

पूछा जो मैं कि शक्ल-ए-मुलाक़ात किस तरह

बोला कि हम को एक मुनाजात याद है

मैं ने कहा सुनीं वो मुनाजात किस तरह

बे-इख़्तियार रो के कहा दिल लगा कहीं

कहने की बात है ये कहूँ बात किस तरह

मारूफ़ देहलवी
About the poet

मारूफ़ देहलवी

उपनाम : 'मारूफ़' मूल नाम : इलाही बख़्श खाँ जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 22 Poems / Stories

More from मारूफ़ देहलवी

  1. दीद-ए-दुनिया हबाब की सी है

    दीद-ए-दुनिया हबाब की सी हैउस की ता'बीर ख़्वाब की सी है

    12.4K reads
  2. जाम दे और न कर वक़्त पे तकरार कि बस

    जाम दे और न कर वक़्त पे तकरार कि बससाक़िया अब्र उठा है ये धुआँ-धार कि बस

    12.4K reads
  3. चुपके चुपके एक तो टीस आप जमानी औरों से

    चुपके चुपके एक तो टीस आप जमानी औरों सेतिस उल्टी हम को तोहमत आ के लगानी औरों से

    12.5K reads
  4. न हम महव-ए-ख़याल अबरू-ए-ख़म-दार सोते हैं

    न हम महव-ए-ख़याल अबरू-ए-ख़म-दार सोते हैंसिपाही हैं ज़ि-बस बाँधे हुए तलवार सोते हैं

    12.4K reads
  5. अव्वल तो मैं रुकता नहीं और जिस से रुकूँ मैं

    अव्वल तो मैं रुकता नहीं और जिस से रुकूँ मैंता-हश्र ये मुमकिन नहीं फिर उस से मिलूँ में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like