दीद-ए-दुनिया हबाब की सी है

मारूफ़ देहलवीमारूफ़ देहलवी

1 min read · 12.4K reads

दीद-ए-दुनिया हबाब की सी है

उस की ता'बीर ख़्वाब की सी है

साक़िया मय कहाँ है शीशे में

रौशनी आफ़्ताब की सी है

पैरहन में नुमूद तन से तिरे

हल्की एक तह शहाब की सी है

किस का वस्फ़ दहन किया था कि आज

मुँह में ख़ुश्बू गुलाब की सी है

हालत अब दिल की हिज्र में 'मारूफ़'

एक शहर-ए-ख़राब की सी है

मारूफ़ देहलवी
About the poet

मारूफ़ देहलवी

उपनाम : 'मारूफ़' मूल नाम : इलाही बख़्श खाँ जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 22 Poems / Stories

More from मारूफ़ देहलवी

  1. जाम दे और न कर वक़्त पे तकरार कि बस

    जाम दे और न कर वक़्त पे तकरार कि बससाक़िया अब्र उठा है ये धुआँ-धार कि बस

    12.4K reads
  2. चुपके चुपके एक तो टीस आप जमानी औरों से

    चुपके चुपके एक तो टीस आप जमानी औरों सेतिस उल्टी हम को तोहमत आ के लगानी औरों से

    12.5K reads
  3. न हम महव-ए-ख़याल अबरू-ए-ख़म-दार सोते हैं

    न हम महव-ए-ख़याल अबरू-ए-ख़म-दार सोते हैंसिपाही हैं ज़ि-बस बाँधे हुए तलवार सोते हैं

    12.4K reads
  4. पूछो न कुछ कटे है अब औक़ात किस तरह

    पूछो न कुछ कटे है अब औक़ात किस तरहहै ये ही ग़म कि आएँगे वो हात किस तरह

    12.4K reads
  5. अव्वल तो मैं रुकता नहीं और जिस से रुकूँ मैं

    अव्वल तो मैं रुकता नहीं और जिस से रुकूँ मैंता-हश्र ये मुमकिन नहीं फिर उस से मिलूँ में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like