चुपके चुपके एक तो टीस आप जमानी औरों से

मारूफ़ देहलवीमारूफ़ देहलवी

1 min read · 12.5K reads

चुपके चुपके एक तो टीस आप जमानी औरों से

तिस उल्टी हम को तोहमत आ के लगानी औरों से

हम से तो बस बाँधे रखती शर्म की पट्टी आँखों पर

चोरी चोरी महफ़िल में पर आँख लड़ानी औरों से

औरों के तो हम से न कहने हम से ले कर जी की बात

जूँ की तूँ सब बात ये क्यूँ जी जा के सुनानी औरों से

मुझ से कहो हो आहें भर भर हूक जिगर में उठती है

और यूँही दर-पर्दा अपनी चाह जतानी औरों से

लौंग खिलाएँ हम जो कभी तो उस को डालो मुँह से थूक

और ये क्यूँ जी रोज़ मुफ़र्रेह छींके खानी औरों से

औरों के तो घर में जा कर दौड़ के पीनी आप शराब

मेरे आगे पी नहीं सकते माँग के पानी औरों से

हम जो पढ़ें कोई शे'र तो कहना शे'र से हम को ज़ौक़ नहीं

'मीर'-हसन के घर में कहानी जा के पढ़ानी औरों से

पर्दा इस में क्या है प्यारे दुनिया में 'मारूफ़' है ये

आशिक़ से है बैर तुझे और उल्फ़त जानी औरों से

मारूफ़ देहलवी
About the poet

मारूफ़ देहलवी

उपनाम : 'मारूफ़' मूल नाम : इलाही बख़्श खाँ जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 22 Poems / Stories