न हम महव-ए-ख़याल अबरू-ए-ख़म-दार सोते हैं

मारूफ़ देहलवीमारूफ़ देहलवी

1 min read · 12.4K reads

न हम महव-ए-ख़याल अबरू-ए-ख़म-दार सोते हैं

सिपाही हैं ज़ि-बस बाँधे हुए तलवार सोते हैं

तुम्हारा सोते सोते चौंक पड़ना खब गया दिल में

कि अक्सर ख़ुद-बख़ुद हो हो के हम बेदार सोते हैं

इलाही हम को है किस का ख़याल-ए-ख़्वाब-ओ-बेदारी

जो लाखों हार उठते हैं हज़ारों यार सोते हैं

निगाह-ए-मस्त-ए-साक़ी में है क्या दारा-ए-बेहोशी

कि साग़र लग रहा है मुँह से और मय-ख़्वार सोते हैं

न कर वसवास दिल में चल वहाँ 'मारूफ़' बे-खटके

कि दरबान ऊँघता है और चौकीदार सोते हैं

मारूफ़ देहलवी
About the poet

मारूफ़ देहलवी

उपनाम : 'मारूफ़' मूल नाम : इलाही बख़्श खाँ जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like