कैसी चली है अब के हवा तेरे शहर में - खातिर ग़ज़नवी

खातिर ग़ज़नवीखातिर ग़ज़नवी

3 min read · 12.4K reads

कैसी चली है अब के हवा तेरे शहर में
बंदे भी हो गए हैं ख़ुदा तेरे शहर में

तू और हरीम-ए-नाज़ में पा-बस्ता-ए-हिना
हम फिर रहे हैं आबला-पा तेरे शहर में

क्या जाने क्या हुआ के परेशान हो गई
इक लहज़ा रूक गई थी सबा तेरे शहर में

कुछ दुश्मनी का ढब है न अब दोस्ती का तौर
दोनों का एक रंग हुआ तेरे शहर में

शायद तुझे ख़बर हो के ‘ख़ातिर’ था अजनबी
लोगों ने उस को लूट लिया तेरे शहर में
खातिर ग़ज़नवी
About the poet

खातिर ग़ज़नवी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from खातिर ग़ज़नवी

  1. आरज़ूएँ ना-रसाई रू-ब-रू मैं और तू - खातिर ग़ज़नवी

    आरज़ूएँ ना-रसाई रू-ब-रू मैं और तूक्या अजब क़ुर्बत थी वो भी मैं न तू मैं और तू

    12.4K reads
  2. फ़रियाद भी है सू-ए-अदम अपने शहर में - खातिर ग़ज़नवी

    फ़रियाद भी है सू-ए-अदम अपने शहर मेंहम फिर रहे हैं मोहर-ब-लब अपने शहर में

    12.4K reads
  3. गो ज़रा सी बात पर बरसों के याराने गए - खातिर ग़ज़नवी

    गो ज़रा सी बात पर बरसों के याराने गएलेकिन इतना तो हुआ कुछ लोग पहचाने गए

    12.4K reads
  4. इक तजस्सुस दिल में है ये क्या हुआ कैसे हुआ - खातिर ग़ज़नवी

    इक तजस्सुस दिल में है ये क्या हुआ कैसे हुआजो कभी अपना न था वो ग़ैर का कैसे हुआ

    12.4K reads
  5. जफ़ाएँ बख़्श के मुझ को मेरी वफ़ा माँगें - खातिर ग़ज़नवी

    जफ़ाएँ बख़्श के मुझ को मेरी वफ़ा माँगेंवो मेरे क़त्ल का मुझ ही से ख़ूँ-बहा माँगें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like