गो ज़रा सी बात पर बरसों के याराने गए - खातिर ग़ज़नवी

खातिर ग़ज़नवीखातिर ग़ज़नवी

4 min read · 12.4K reads

गो ज़रा सी बात पर बरसों के याराने गए
लेकिन इतना तो हुआ कुछ लोग पहचाने गए

गर्मी-ए-महफिल फ़क़त इक नारा-ए-मस्ताना है
और वो ख़ुश हैं कि इस महफ़िल से दिवाने गए

मैं इसे शोहरत कहूँ या अपनी रूसवाई कहूँ
मुझ से पहले उस गली में मेरे अफ़साने गए

वहशतें कफछ इस तरह अपना मुक़द्र बन गईं
हम जहाँ पहुँचे हमारे साथ वीराने गए

यूँ तो मेरी रग-ए-जाँ से भी थे नज़दीक-तर
आँसुओं की धुँद में लेकिन न पहचाने गए

अब भी उन यादों की ख़ुश-बू जे़हन में महफ़ूज है
बारहा हम जिन से गुलज़ारों को महकाने गए

क्या क़यामत है के ‘ख़ातिर’ कुश्ता-ए-शब थे भी हम
सुब्ह भी आई तो मुजरिम हम ही गर्दाने गए
खातिर ग़ज़नवी
About the poet

खातिर ग़ज़नवी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from खातिर ग़ज़नवी

  1. आरज़ूएँ ना-रसाई रू-ब-रू मैं और तू - खातिर ग़ज़नवी

    आरज़ूएँ ना-रसाई रू-ब-रू मैं और तूक्या अजब क़ुर्बत थी वो भी मैं न तू मैं और तू

    12.4K reads
  2. फ़रियाद भी है सू-ए-अदम अपने शहर में - खातिर ग़ज़नवी

    फ़रियाद भी है सू-ए-अदम अपने शहर मेंहम फिर रहे हैं मोहर-ब-लब अपने शहर में

    12.4K reads
  3. इक तजस्सुस दिल में है ये क्या हुआ कैसे हुआ - खातिर ग़ज़नवी

    इक तजस्सुस दिल में है ये क्या हुआ कैसे हुआजो कभी अपना न था वो ग़ैर का कैसे हुआ

    12.4K reads
  4. जफ़ाएँ बख़्श के मुझ को मेरी वफ़ा माँगें - खातिर ग़ज़नवी

    जफ़ाएँ बख़्श के मुझ को मेरी वफ़ा माँगेंवो मेरे क़त्ल का मुझ ही से ख़ूँ-बहा माँगें

    12.4K reads
  5. कैसी चली है अब के हवा तेरे शहर में - खातिर ग़ज़नवी

    कैसी चली है अब के हवा तेरे शहर मेंबंदे भी हो गए हैं ख़ुदा तेरे शहर में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like