फ़रियाद भी है सू-ए-अदम अपने शहर में - खातिर ग़ज़नवी

खातिर ग़ज़नवीखातिर ग़ज़नवी

3 min read · 12.4K reads

फ़रियाद भी है सू-ए-अदम अपने शहर में
हम फिर रहे हैं मोहर-ब-लब अपने शहर में

अब क्या दयार-ए-ग़ैर में ढूँडने हम आश्ना
अपने तो ग़ैर हो गए सब अपने शहर में

अब इम्तियाज़-ए-दुश्मनी-ओ-दोस्ती किसे
हालात हो गए हैं अजब अपने शहर में

जो फूल आया सब्ज़ क़दम हो के रह गया
कब फ़स्ल-ए-गुल है फ़स्ल-ए-तरब अपने शहर में

जो रांदा-ए-ज़माना थे अब शहरयार हैं
किस को ख़याल-ए-नाम-ओ-नसब अपने शहर में

इक आप हैं के सारा ज़माना है आप का
इक हम के अजनबी हुए अब अपने शहर में

‘ख़ातिर’ अब अहल-ए-दिल भी बने हैं ज़माना-साज़
किस से करें वफ़ा की तलब अपने शहर में
खातिर ग़ज़नवी
About the poet

खातिर ग़ज़नवी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from खातिर ग़ज़नवी

  1. आरज़ूएँ ना-रसाई रू-ब-रू मैं और तू - खातिर ग़ज़नवी

    आरज़ूएँ ना-रसाई रू-ब-रू मैं और तूक्या अजब क़ुर्बत थी वो भी मैं न तू मैं और तू

    12.4K reads
  2. गो ज़रा सी बात पर बरसों के याराने गए - खातिर ग़ज़नवी

    गो ज़रा सी बात पर बरसों के याराने गएलेकिन इतना तो हुआ कुछ लोग पहचाने गए

    12.4K reads
  3. इक तजस्सुस दिल में है ये क्या हुआ कैसे हुआ - खातिर ग़ज़नवी

    इक तजस्सुस दिल में है ये क्या हुआ कैसे हुआजो कभी अपना न था वो ग़ैर का कैसे हुआ

    12.4K reads
  4. जफ़ाएँ बख़्श के मुझ को मेरी वफ़ा माँगें - खातिर ग़ज़नवी

    जफ़ाएँ बख़्श के मुझ को मेरी वफ़ा माँगेंवो मेरे क़त्ल का मुझ ही से ख़ूँ-बहा माँगें

    12.4K reads
  5. कैसी चली है अब के हवा तेरे शहर में - खातिर ग़ज़नवी

    कैसी चली है अब के हवा तेरे शहर मेंबंदे भी हो गए हैं ख़ुदा तेरे शहर में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like