आरज़ूएँ ना-रसाई रू-ब-रू मैं और तू - खातिर ग़ज़नवी

खातिर ग़ज़नवीखातिर ग़ज़नवी

4 min read · 12.4K reads

आरज़ूएँ ना-रसाई रू-ब-रू मैं और तू
क्या अजब क़ुर्बत थी वो भी मैं न तू मैं और तू

झुटपुटा ख़ुनी उफ़ुक की वुसअतें ख़ामोशियाँ
फ़ासले दो पेड़ तनहा हू-ब-हू मैं और तू

ख़ुश्क आँखों के जज़ीरों में बगूलों का ग़ुबार
धड़कनों का शोर सुरमा-दर-गुलू मैं और तू

बारिश-ए-संग-ए-मलामत और ख़िल्क़त शहर की
प्यार के मासूम जज़्बों का लहू मैं और तू

अजनबी नज़रों के शोले हर तरफ़ फैले हुए
दुश्मन-ए-जाँ राह ओ मंज़िल काख ओ कू मैं और तू

नफ़रतों की गर्द रस्ता काटती हर मोड़ पर
इश्क़ की ख़ुश-बू में उड़ते कू बा कू मैं और तू

इहतिराम-ए-आदमी एहसास-ए-ग़म मर्ग-ए-अना
आज किस किस जख़्म को करते रफ़ू मैं और तू
खातिर ग़ज़नवी
About the poet

खातिर ग़ज़नवी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from खातिर ग़ज़नवी

  1. फ़रियाद भी है सू-ए-अदम अपने शहर में - खातिर ग़ज़नवी

    फ़रियाद भी है सू-ए-अदम अपने शहर मेंहम फिर रहे हैं मोहर-ब-लब अपने शहर में

    12.4K reads
  2. गो ज़रा सी बात पर बरसों के याराने गए - खातिर ग़ज़नवी

    गो ज़रा सी बात पर बरसों के याराने गएलेकिन इतना तो हुआ कुछ लोग पहचाने गए

    12.4K reads
  3. इक तजस्सुस दिल में है ये क्या हुआ कैसे हुआ - खातिर ग़ज़नवी

    इक तजस्सुस दिल में है ये क्या हुआ कैसे हुआजो कभी अपना न था वो ग़ैर का कैसे हुआ

    12.4K reads
  4. जफ़ाएँ बख़्श के मुझ को मेरी वफ़ा माँगें - खातिर ग़ज़नवी

    जफ़ाएँ बख़्श के मुझ को मेरी वफ़ा माँगेंवो मेरे क़त्ल का मुझ ही से ख़ूँ-बहा माँगें

    12.4K reads
  5. कैसी चली है अब के हवा तेरे शहर में - खातिर ग़ज़नवी

    कैसी चली है अब के हवा तेरे शहर मेंबंदे भी हो गए हैं ख़ुदा तेरे शहर में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like