इक तजस्सुस दिल में है ये क्या हुआ कैसे हुआ - खातिर ग़ज़नवी

खातिर ग़ज़नवीखातिर ग़ज़नवी

3 min read · 12.4K reads

इक तजस्सुस दिल में है ये क्या हुआ कैसे हुआ
जो कभी अपना न था वो ग़ैर का कैसे हुआ

मैं कि जिस की मैं ने तो देखा न था सोचा न था
सोचता हूँ वो सनम मेरा ख़ुदा कैसे हुआ

है गुमाँ दीवार-ए-जिं़दाँ का फ़सील-ए-शहर पर
वो जो इक शोला था हर दिल में फना कैसे हुआ

रंग-ए-ख़ूँ रोज़-ए-अज़ल से है निशान-ए-इंक़िलाब
ज़ीस्त का उनवाँ मगर रंग-ए-हिना कैसे हुआ

ग़ज़नवी तो बुत-शिकन ठहरा मगर ‘ख़ातिर’ ये क्या
तेरे मसलक में उसे सजदा रवा कैसे हुआ
खातिर ग़ज़नवी
About the poet

खातिर ग़ज़नवी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from खातिर ग़ज़नवी

  1. आरज़ूएँ ना-रसाई रू-ब-रू मैं और तू - खातिर ग़ज़नवी

    आरज़ूएँ ना-रसाई रू-ब-रू मैं और तूक्या अजब क़ुर्बत थी वो भी मैं न तू मैं और तू

    12.4K reads
  2. फ़रियाद भी है सू-ए-अदम अपने शहर में - खातिर ग़ज़नवी

    फ़रियाद भी है सू-ए-अदम अपने शहर मेंहम फिर रहे हैं मोहर-ब-लब अपने शहर में

    12.4K reads
  3. गो ज़रा सी बात पर बरसों के याराने गए - खातिर ग़ज़नवी

    गो ज़रा सी बात पर बरसों के याराने गएलेकिन इतना तो हुआ कुछ लोग पहचाने गए

    12.4K reads
  4. जफ़ाएँ बख़्श के मुझ को मेरी वफ़ा माँगें - खातिर ग़ज़नवी

    जफ़ाएँ बख़्श के मुझ को मेरी वफ़ा माँगेंवो मेरे क़त्ल का मुझ ही से ख़ूँ-बहा माँगें

    12.4K reads
  5. कैसी चली है अब के हवा तेरे शहर में - खातिर ग़ज़नवी

    कैसी चली है अब के हवा तेरे शहर मेंबंदे भी हो गए हैं ख़ुदा तेरे शहर में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like