ज़ुल्फ़ सुलझाई उन की शाने से

ख़ंजर अजमेरीख़ंजर अजमेरी

1 min read · 12.4K reads

ज़ुल्फ़ सुलझाई उन की शाने से

मुझ से बिगड़े इसी बहाने से

दिल ही क़ाबू से मेरे जाता है

बाज़ आया मैं दिल लगाने से

लिक्खा तक़दीर का अरे नादाँ

कहीं मिटता भी है मिटाने से

मिल गए दिल को दाग़-हा-ए-दिरम

ख़ुसरव-ए-इश्क़ के ख़ज़ाने से

शब को महफ़िल में देख कर मुझ को

उठ गया नींद के बहाने से

क्या मिलेगा फ़लक तुझे बतला

बेकसों के अरे सताने से

देख कर रात-दिन की नैरंगी

आ गया तंग मैं ज़माने से

दर-ब-दर फिरते किस लिए लेकिन

सब हैं नाचार आब-ओ-दाने से

अपने क़ातिल के रू-ब-रू 'ख़ंजर'

मोड़ना मुँह न सर झुकाने से

ख़ंजर अजमेरी
About the poet

ख़ंजर अजमेरी

उपनाम : 'शैख़ मोहम्मद अब्दुल्लाह' मूल नाम : shaiKH mohammad abdullaah जन्म : अजमेर, राजस्थान

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like