जिस वक़्त से ख़फ़ा वो मिरा यार हो गया

ख़ंजर अजमेरीख़ंजर अजमेरी

1 min read · 12.4K reads

जिस वक़्त से ख़फ़ा वो मिरा यार हो गया

करना सहर भी शाम को दुश्वार हो गया

मुझ ज़ार से वो तुर्क जो दो-चार हो गया

तीर-ए-निगाह दिल के मिरे पार हो गया

जब से लगी है आँख से उस की हमारी आँख

हर-दम ख़याल-ए-नर्गिस-ए-बीमार हो गया

दो दिल को मिल के बैठने देता नहीं है तू

क्या शेवा तेरा गुम्बद-ए-दव्वार हो गया

शिकवा भला रक़ीब का किस से करूँ कि जब

दिल सा रफ़ीक़ दर-पए-आज़ार हो गया

बातों पे तू विलायत-ए-बे-पीर की न जा

ईफ़ा बुतों का भी कहीं इक़रार हो गया

कैसी बहार कैसा चमन कैसा नाच रंग

अपनी बग़ल से जबकि जुदा यार हो गया

उस ने किया इशारा जो महफ़िल में ग़ैर से

इक तीर-ए-रश्क दिल के मिरे पार हो गया

उस शम्अ'-रू ने मुझ को जो बुलवाया बज़्म में

जल कर अदू मिरा वहीं फ़िन्नार हो गया

क़ातिल नहीं रही मुझे उम्मीद-ए-ज़िंदगी

'ख़ंजर' का तेरे सर पे मिरे वार हो गया

ख़ंजर अजमेरी
About the poet

ख़ंजर अजमेरी

उपनाम : 'शैख़ मोहम्मद अब्दुल्लाह' मूल नाम : shaiKH mohammad abdullaah जन्म : अजमेर, राजस्थान

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम