किसी दिन घर मिरे आया तो होता

ख़ंजर अजमेरीख़ंजर अजमेरी

1 min read · 12.4K reads

किसी दिन घर मिरे आया तो होता

तलत्तुफ़ मुझ पे फ़रमाया तो होता

ज़रा ज़ुल्फ़ों को दिखलाया तो होता

बला सर पर मिरे लाया तो होता

अयादत को अगर आया नहीं वो

जनाज़े पर मिरे आया तो होता

गुल-ए-ख़ूबी चमन में मुस्कुरा कर

ज़रा ग़ुंचे को शरमाया तो होता

बुला कर कान की बिजली को अपने

कभी बिजली को चमकाया तो होता

वफ़ा पर भी जफ़ाएँ कर रहा है

अरे ज़ालिम तू पछताया तो होता

गुलिस्ताँ में किसी दिन दिल पे बुलबुल

मिरे मानिंद गुल खाया तो होता

मिरे लाशे को ऐ रश्क-ए-मसीहा

ज़रा क़ुम कह के ठुकराया तो होता

तिरे ‘ख़ंजर’ से क़ातिल मेरे मानिंद

किसी ने सर को कटवाया तो होता

ख़ंजर अजमेरी
About the poet

ख़ंजर अजमेरी

उपनाम : 'शैख़ मोहम्मद अब्दुल्लाह' मूल नाम : shaiKH mohammad abdullaah जन्म : अजमेर, राजस्थान

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like