दिया है दिल तुम्हें अपना समझ कर

ख़ंजर अजमेरीख़ंजर अजमेरी

1 min read · 12.4K reads

दिया है दिल तुम्हें अपना समझ कर

अमानत है इसे रखना समझ कर

चढ़ाई तेग़-ए-अबरू क्या समझ कर

हम आए क़त्ल की ईमा समझ कर

न बल खाए कहीं दस्त-ए-नज़ाकत

उठाइए ज़रा पर्दा समझ कर

शराब-ए-शौक़ से साक़ी-ए-मदहोश

हमारे ज़ख़्म को भरना समझ कर

मुझे मेहराब-ए-अबरू बस है तेरी

करूँ सज्दा तुझे का'बा समझ कर

नहीं मतलब हमें दैर-ओ-हरम से

जहाँ जाते हैं घर तेरा समझ कर

चमन में चहचहा अब शाख़-ए-गुल पर

तू करना बुलबुल-ए-शैदा समझ कर

हर इक कूचे में मेरे वास्ते तिफ़्ल

लिए पत्थर हैं दीवाना समझ कर

मह-ए-गर्दूं पे शब को चाँदनी में

नज़र करता हूँ रुख़ तेरा समझ कर

गले पर क़ातिल-ए-बे-रहम मेरे

चलाया तू ने 'ख़ंजर' क्या समझ कर

ख़ंजर अजमेरी
About the poet

ख़ंजर अजमेरी

उपनाम : 'शैख़ मोहम्मद अब्दुल्लाह' मूल नाम : shaiKH mohammad abdullaah जन्म : अजमेर, राजस्थान

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like